Prabhat Kiran

Saturday, Sep 04th

Last update:05:36:24 PM GMT

RSS
You are here: होम पेज विदेश मुशर्रफ को अदालत ने घोषित किया भगोड़ा

मुशर्रफ को अदालत ने घोषित किया भगोड़ा

पाकिस्तान की एक अदालत ने पुलिस को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को ‘‘भगोड़ा अपराधी’’ घोषित करने और उनकी संपत्ति को जब्त करने का निर्देश दिया। इकबाल ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘पुलिस को अब अदालत से आदेश प्राप्त हुआ है। यदि वह उस पर कार्रवाई नहीं करते तो जज पुलिस के खिलाफ कदम उठाएंगे।’’ इकबाल ने कहा कि पिछले छह से सात महीने से पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसने स्वीकार किया है कि वह शिकायत में नामजद मुशर्रफ और अन्य को गिरफ्तार नहीं कर सकती है।
अप्रैल के मध्य से मुशर्रफ पाकिस्तान के बाहर रह रहे हैं और हाल में अमेरिका में उनका व्याख्यान दौरा हाल में समाप्त हुआ है। गत कुछ सप्ताह से वह लंदन में रह रहे हैं। प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने संकेत दिया है कि मुशर्रफ पर मुकदमा चलाना संभव नहीं होगा।

Add comment

Security code
Refresh