Prabhat Kiran

Saturday, Sep 04th

Last update:05:36:24 PM GMT

RSS
You are here: होम पेज विदेश जम्मू-कश्मीर : प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन पर प्रतिबंध

जम्मू-कश्मीर : प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन पर प्रतिबंध

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर में प्रीपेड मोबाइल फोन कनेक्शन पर एक नवंबर से प्रतिबंध लगा दिया है।

आज यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में एक नवंबर से कोई भी प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन फोन जारी नहीं करने का फैसला किया है। इसके अलावा मौजूदा प्रीपेड सिम का भी इस दिन के बाद नवीकरण नहीं किया जाएगा।

मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग से इस फैसले को लागू करने के लिए उचित कार्यवाही करने के लिए कहा है। यह कदम उन रिपोर्टों के मद्देनजर उठाया गया है, जिनमें कहा गया है कि मोबाइल फोन सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन जारी करने से पहले उपभोक्ता से संबंधित जानकारी का सही तरीके से सत्यापन नहीं करती। कई मामलों में तो एक ही व्यक्ति को अनेक कनेक्शन जारी किए जाने के मामलों का पता चला है।

प्रीपेड कनेक्शन लेते समय फर्जी दस्तावेजों तथा पहचानपत्रों के इस्तेमाल के मामले भी सामने आए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा होने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है।


Add comment

Security code
Refresh