Prabhat Kiran

Monday, Sep 06th

Last update:05:36:24 PM GMT

RSS
You are here: होम पेज देश पुष्कर मेला : 5 करोड़ के पशु बिके

पुष्कर मेला : 5 करोड़ के पशु बिके

E-mail Print PDF

अजमेर। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर पशु मेले में अब तक कुल 5 करोड़ 71 लाख रुपए के पशुओं की बिक्री हुई है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार पुष्कर मेले में कुल 19, 057 पशु आए हैं। इनमें सर्वाधिक 8,748 ऊंट, 5296 गौ वंश, 4148 घोड़े,  861 भैंसें  तथा महज 48 बकरे-बकरी आए हैं। कल रवन्ना कटने के दिन पशुपालकों ने आपस में जमकर पशुओं की खरीद-फरोख्त की।

इस दौरान गीर व संकर पशु प्रदर्शनी तथा प्रथम दुग्ध क्षरण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

राजस्थान पर्यटक विकास निगम की ओर से विदेशी सैलानियों के लिए बसाए गए पर्यटक ग्राम पर पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं जुटाई गई हैं। निगम के महप्रबंधक विश्वजीत सिंह के अनुसार यहां राजस्थानी कला एवं संस्कृति से ओत-प्रोत विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम भी रखे गए हैं। निगम द्वारा पहली बार गनोहडा मार्ग के पास लगाए गए रॉयल टूरिस्ट विलेज पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लेखकों, साहित्यकारों का ‘लिटरेचर फेस्टीवल’ कल आयोजित किया गया है।

Add comment

Security code
Refresh