Prabhat Kiran

Saturday, Sep 04th

Last update:05:36:24 PM GMT

RSS
You are here: होम पेज विदेश ब्रिटेन से साइप्रस गईं राष्ट्रपति

ब्रिटेन से साइप्रस गईं राष्ट्रपति

लंदन। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ब्रिटेन की तीन दिन की यात्रा के बाद कल रात साइप्रस की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गईं।

इससे पहले 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों की बैटन रिले का उद्घाटन करने के लिए श्रीमती पाटिल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ बकिंघम पैलेस में एक भव्य समारोह में शामिल हुईं।

राष्ट्रपति ने लंदन में ब्रिटेन-भारत व्यापार परिषद् द्वारा आयोजित व्यापारिक प्रतिनिधियों की एक बैठक को भी संबोधित किया। भारत के साइप्रस के साथ बड़े ही दोस्ताना तालुक्कात हैं और उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और साइप्रस के लोगों की भावनाओं के अनुरूप उसकी समस्या के शीघ्र समाधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उसका समर्थन किया है जबकि साइप्रस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थन करता रहा है।

भारत और साइप्रस के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में दोनों देशों के बीच बढ़ता व्यापारिक और प्रौद्योगिकीय सहयोग चर्चा का प्रमुख विषय रहेगा। श्रीमती पाटिल से पहले पूर्व राष्ट्रपति वी.वी. गिरि और आर. वेंकटरामन ने साइप्रस की यात्रा की थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी 1983 में साइप्रस की यात्रा पर गई थीं। साइप्रस के पांच राष्ट्रपति अब तक भारत की यात्रा कर चुके हैं।

Add comment

Security code
Refresh