>> चुनाव आयुक्त एवी सिंह ऐलान करने ही गए थे
>> नगर निगम और पालिकाओं के कामों का होता रहेगा शिलान्यास
मध्यप्रदेश के चुनाव आयुक्त आदित्य विजय सिंह ने कल मीडिया को बुलाया तो इसलिए ही था, ताकि नगर पालिका, निगमों और नगर पंचायतों के चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकें। इसके बावजूद तारीखों का ऐलान उन्होंने मु?यमंत्री के दबाव की वजह से नहीं किया।
भोपाल : नवीन जोशी। चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि मु?यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयुक्त आदित्य विजय सिंह को तारीख का ऐलान नहीं करने के लिए दबाव डाला, ताकि एक सप्ताह तक मंत्री, विधायक, पार्षद नए कामों को शुरू करने के लिए शिलान्यास कर सकें, जो काम पूरे हो गए हैं। उनका उद्घाटन कर सकें।
चुनाव आयुक्त तारीखों का ऐलान टाल गए। ऐलान एक सप्ताह बाद होगा। तब तक शिलान्यासों का दौर चलता रहेगा। मंत्री बाबूलाल गौर ने कल भोपाल के हमीदिया अस्पताल रोड का भूमि पूजन किया। यह एक करोड़ लागत से बनेगी।
भोपाल में पार्षद से लेकर विधायक तक सभी कुदाली चलाकर नए कामों के लिए शिलान्यास कर रहे हैं। 2 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच भोपाल में पचास जगह भूमि पूजन किए गए। कल ही दस जगह शिलान्यास किए गए। बिजली, पानी, सड़क, खरंजा निर्माण के कामों का भूमि पूजन किया गया। प्रदेशभर में इसी तरह शिलान्यास के पत्थर लगाए जा रहे हैं, ताकि वोटर को अपने पक्ष में किया जा सके।





