Prabhat Kiran

Monday, Sep 06th

Last update:05:36:24 PM GMT

You are here: होम पेज और इंदौर... जान से खिलवाड़

जान से खिलवाड़

E-mail Print PDF

टेम्पो बंद कर शुरू की गई टाटा मैजिक गाड़ियां बिना परमिट गंगवाल बस स्टैड से नूरानी नगर तक दौड़ रही हैं। ये गाड़ियां आठ के बजाय बीस - पच्चीस सवारियां लेकर कई चक्कर लगा रही हैं। इन्हें गांव की सीमा से सवारी लेने की इजाजत है, पर ये गंगवाल से सवारियां ले जा रही हैं।
- नगर प्रतिनिधि


यातायात विभाग ने प्रदूषण फैलाने वाले टेम्पो के स्थान पर पर्यावरण हितैषी टाटा मैजिक वाहनों के परमिट जारी किए थे। यह परमिट नगर निगम सीमा से पंद्रह किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र में सवारियों को लाने-ले जाने के लिए है, लेकिन काफी समय से ये ग्रामीण सवारी वाहन, शहरी क्षेत्र सीमा के भीतर से सवारियां ग्रामीण क्षेत्र के लिए ढो रहे हैं।

निर्धारित सवारी से अधिक बैठाना इनकी रोज की आदत बन गई है। सरेआम प्रशासन की नाक के नीचे होने वाली इस ओव्हर लोडिंग की वजह से रोजाना हजारों जिंदगियों पर मौत का खतरा मंडरा रहा है।

परमिट सीमा से बाहर सवारी गाड़ी के चलने और ओव्हर लोडिंग की वजह से यदि कोई दुर्घटना होती है, तो संबंधित बीमा कंपनी क्लेम नहीं देती है। इसके अलावा ये ग्रामीण गाड़ियां, जो सवारियां बैठा ले जाती हैं, वे असल में सिटी वैन और सिटी बस के लिए होती हैं।

देवी अहिल्या सिटी वैन एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस मामा कहते हैं कि इन ग्रामीण गाड़ियों का परमिट नूरानी नगर से पंद्रह किलोमीटर ग्रामीण सीमा के लिए तय पर इनके सवारी बिठानी से रोजाना एक सिटी वैन को दो सौ रुपए का नुकसान होता है। सिटी वैन वालों के इन गाड़ियों का विरोध करने पर ये लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। यह सारा गोरख धंधा पुलिस की सेटिंग से चल रहा है और लोगों की जान आफत में है।

जल्दी कार्रवाई होगी
पश्चिमी क्षेत्र यातायात थाना प्रभारी आनंद सोनी ने कहा कि मैं जल्दी ही परमिट उल्लंघन की कार्रवाई इन गाड़ियों पर करूंगा। ग्रामीण टेम्पो एसोसिएशन की एक गाड़ी को हमने गंगवाल बस स्टैंड से चलने की परमिशन दी है, पर कई गाड़ियां वहां से चलने लगी हैं। हम कार्रवाई कर रोक लगाएंगे।