इंदौर : नगर प्रतिनिधि
शहर कांग्रेस ने आज शहर में फैल रही डेंगू जैसी घातक बीमारी को लेकर प्रदर्शन आयोजित किया था, किन्तु प्रदर्शन में कई झोनों पर दस बजे तक लोग नहीं जुटे। इससे साफ हो गया कि कांग्रेस में गुटबाजी अभी भी हावी है।
राजमोहल्ला झोन पर 9 बजकर 45 मिनट तक एक भी कांग्रेसी नहीं पहुंचा था और झोन पूरा खाली पड़ा था। इसी तरह हरसिद्धी झोन पर कांग्रेस के दो पार्षद रश्मि वर्मा और मुमताज खान के साथ शहर कांग्रेस प्रवक्ता मंजूर बेग की मौजूदगी में बमुश्किल पंद्रह-बीस कार्यकर्ता ही जुट पाए।
ये दोनों पार्षद अश्विन जोशी समर्थक बताए जाते हैं और जोशी, शहर कांग्रेस के खिलाफ है, इसलिए उन्को पार्षद भीड़ नहीं लेकर पहुंचे और अकेले उपस्थिति दर्ज कराई। कांग्रेस का सबसे अच्छा प्रदर्शन हवा बंगला झोन पर हुआ। भंवर शर्मा, दिलीप मेहता, दिलीप कुदल, नंदराम मेहर, निलेश सौलंकी, विपिन माहेश्वरी, निलेश भूतड़ा, धर्मचंद जैन सहित क्षेत्रीय कांग्रेसी उ?मीदवार भी मौजूद थे, जिन्हें पार्षद का टिकट चाहिए।
इसी तरह किला मैदान झोन पर भी कांग्रेसी पहुंचे। वार्ड अध्यक्ष राजेंद्र यादव, विनोद कौशल, पूर्व पार्षद पवन जैन अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी कर रहे थे। सुभाष नगर झोन पर नेतृत्व शहर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे कर रहे थे।
रामकिशन मिमरोट, महेंद्र ठाकुर, रामगोपाल हार्डिया, विनोद चौकसे, लक्ष्मीनारायण पाठक, कुसुम मरमट, पी.डी. जाटवा, बबलू ठाकुर, दीपक वर्मा मौजूद थे। सुभाषनगर झोनल कार्यालय पर महेंद्रसिंह ठाकुर और राकेश यादव के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। झोनल पर मौजूद अधिकारियों को संभागायुक्त वी.पी. सिंह के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में शहर में फैल रही जानलेवा बीमारी डेंगू की रोकथाम में असफल रहने और साफ-सफाई की हालत बदतर होने को लेकर संभागायुक्त से मांग की, कि वे इस मामले में खुद हस्तक्षेप कर डेंगू की रोकथाम करें।
Monday, Sep 06th
Last update:05:36:24 PM GMT
Headlines:
--- ‘न्याय मिलने के बाद उठूंगी’ --- चलती गाड़ी पर भी बीयर पी रहे थे --- किराएदार बन पकड़ा जमील को --- रुपए नहीं दिए तो बच्चे का अपहरण --- दागी अफसर बनना चाहता है सीई --- पूरी-अधूरी मुराद --- सयाजी होटल का कब्जा हटाएं, आईडीए की चिट्ठी --- मंदिर के बहाने रोका सड़क बनाने से --- ‘धूल’ झौंक दी --- कल नीलाम होगा --- कोर कमेटी में जाएगा पुल --- कांग्रेस का फीका प्रदर्शन... --- बत्ती मिलते ही देंगे ‘बत्ती...’ --- कहीं आग न लग जाए --- गुजरा हुआ जमाना --- जान से खिलवाड़ --- बस 1 मिनट --- किडनी से भेदभाव! --- इंदिरा गांधी को...अफसोस --- ‘फेसबुक’ जरा संभल कर ---






