Prabhat Kiran

Monday, Sep 06th

Last update:05:36:24 PM GMT

RSS
You are here: होम पेज इन्दौर कल नीलाम होगा

कल नीलाम होगा

E-mail Print PDF

करीब सौ साल पुराना यह भवन अब जमींदोज होने को है। बरसों इसमें तबेले का रिकार्ड रहा और फिर इंदौर की जमीनों की रजिस्ट्रियों से यह आबाद रहा। कल यह नीलाम होगा यानी इसे तोड़ने का ठेका दे दिया जाएगा।

जिला पंजीयन कार्यालय का रिकार्ड रूम अब नई बिल्डिंग बन जाने के बाद बेकार हो गया है। कबूतरखाने से लगने वाले इस भवन में न केवल लाखों रजिस्ट्रियों का रिकार्ड था, बल्कि यहां सब रजिस्ट्रार रजिस्ट्रियां भी करते थे। खतरनाक हो चुके भवन में छत गिर न पड़े इसलिए बल्लियां लगाई गई थीं। रजिस्ट्री करने वाले अधिकारी और बाहर से आए लोगों, दोनों को ही हमेशा डर रहता था कि वे हादसे का शिकार न हो जाएं।

प्रशासनिक संकुल में शानदार जगह मिल जाने के बाद यह भवन खाली कर दिया गया है और लोक निर्माण विभाग ने इसे तोड़ने के लिए भवन पर नोटिस चस्पा कर दिया है। कल इसकी नीलामी होगी, जो इसमें पास होगा उसे इसको तोड़ने और मलबा ले जाने का अधिकार मिलेगा।

यहां से जुड़े लोगों का कहना है कि बरसों पुराना यह भवन कई खट्‌टे-मीठे अनुभवों से गुजरा है। इसने मंदी का दौर देखा है तो ऐसा समय भी देखा है जब यहां एक साथ हजारों लोग रजिस्ट्री के लिए मौजूद थे और पैर रखने के लिए जगह नहीं थी। अब यह सिर्फ याद बनकर रह जाएगा।
ह्म नगर प्रतिनिधि

Add comment

Security code
Refresh