Prabhat Kiran

Monday, Sep 06th

Last update:05:36:24 PM GMT

RSS
You are here: होम पेज इन्दौर मंदिर के बहाने रोका सड़क बनाने से

मंदिर के बहाने रोका सड़क बनाने से

E-mail Print PDF

इंदौर : नगर प्रतिनिधि

मंदिर टूटने से कहीं कॉलोनी पर आंच न आए इसलिए सड़क बनाने में रोड़ा खड़ा कर दिया।

कल मंगलसिटी के पास मेट्रो टॉवर से लगी 60 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण आईडीए ने शुरू किया था। यहां बीच में एक हनुमानजी का मंदिर है। इस मंदिर के टूटने से शीतलनगर में भी बुलडोजर चलने का खतरा है। इस डर से कालोनी काटने वाले महिपाल यादव और हनुमानप्रसाद शर्मा ने सड़क बनाने का जनता से विरोध करवाया।

बाद में इस सड़क के लिए बजरंगदल के लोगों को भी बुला लिया। भड़के हुए लोगों ने जेसीबी पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जबकि आईडीए के अधिकारियों ने कहा कि हम मंदिर नहीं तोड़ रहे।

घटनाक्रम सुबह साढ़े ग्यारह बजे से साढ़े तीन बजे तक चला। अंत में आईडीए के अधिकारियों को लौटना पड़ा। आज सीएसपी और एडीशनल एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाएंगे और सड़क का काम शुरू करवाएंगे। सीईओ प्रमोद गुप्ता ने पुलिस से चर्चा कर जानकारी दी।

सीईओ प्रमोद गुप्ता ने कहा सड़क बनाने में महिपाल यादव और हनुमान प्रसाद ने लोगों को उकसाया। माइक पर धर्म भ्रष्ट करने का अनाउंस करवाया, जिससे जनता भड़क गई।

Add comment

Security code
Refresh