Prabhat Kiran

Monday, Sep 06th

Last update:05:36:24 PM GMT

RSS
You are here: होम पेज इन्दौर सयाजी होटल का कब्जा हटाएं, आईडीए की चिट्‌ठी

सयाजी होटल का कब्जा हटाएं, आईडीए की चिट्‌ठी

E-mail Print PDF

इंदौर : नगर प्रतिनिधि

आईडीए ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर सयाजी होटल के अवैध निर्माण को हटाने का कहा है। यह पत्र इसलिए लिखा है, क्योंकि निगम आयुक्त बार-बार इसके लिए कह रहे थे।

स्कीम 54 में एम.आर.10 पर भूखंड एच.1 पर यह होटल है जिसे आईडीए ने लीज पर दिया था। यहां स्वीकृत नक्शे के विपरीत पार्किंग पर मैरिज गार्डन है। वहीं प्लाट का 30 हजार फुट का हिस्सा नाकोड़ा डेवलपर्स को बेच दिया, जो लीज शर्त का उल्लंघन भी है। होटल मालिक साजिद धनानी को इस मामले में आईडीए ने कई नोटिस दिए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

आईडीए ने नगर निगम को अवैध निर्माण तोड़ने का कहा था, किन्तु नगर निगम बार-बार इससे कन्नी काट रहा है। निगम आयुक्त ने पिछले दिनों कहा था कि आईडीए हमें लिखकर दे। उन्होंने ये भी कहा था कि यदि नक्शे में दर्शाये अनुसार पार्किंग की जगह पर गार्डन है तो उसे हम तोड़ेंगे।

कल आईडीए ने निगम आयुक्त सी.बी. सिंह की इस मांग को मंजूर करते हुए पत्र लिखा। पत्र में उक्त सभी कारण बताने के साथ ही कहा गया कि पार्किंग के स्थान पर गार्डन बना लिया गया है। स्वीकृत नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई करें।
यह पत्र सीईओ प्रमोद गुप्ता ने लिखा है।

Add comment

Security code
Refresh