Prabhat Kiran

Saturday, Sep 04th

Last update:05:36:24 PM GMT

RSS
You are here: होम पेज इन्दौर रुपए नहीं दिए तो बच्चे का अपहरण

रुपए नहीं दिए तो बच्चे का अपहरण

E-mail Print PDF

इंदौर : नप्र। जेवरात व्यापारी को फोन पर जान से मार देने की धमकियां दी जा रही हैं। धमकी देने वाला पांच लाख रुपए मांग रहा है। रुपए नहीं देने पर बच्चों को उठा ले जाने की बात भी कर रहा है।

मेन स्ट्रीट महू के ओमप्रकाश अग्रवाल ने कल महू थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके मोबाइल पर अलग-अलग लेण्डलाइन फोन से धमकी दी जा रही है। पुलिस ने कल अज्ञात के खिलाफ धमकाने का केस भी दर्ज कर लिया है।

टीआई महू दौलतसिंह गुर्जर ने बताया कि जिन न?बरों से उनके मोबाइल पर फोन आ रहे हैं वे सब एसटीडी पीसीओ के हैं।

यहां कल पुलिस पहुंची लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया। फोन करने वाला पांच लाख रुपए मांग रहा है। रुपए नहीं देने पर बच्चों का अपहरण कर लेने व फरियादी को जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add comment

Security code
Refresh