Prabhat Kiran

Monday, Sep 06th

Last update:05:36:24 PM GMT

RSS
You are here: होम पेज इन्दौर चलती गाड़ी पर भी बीयर पी रहे थे

चलती गाड़ी पर भी बीयर पी रहे थे

E-mail Print PDF

इंदौर : नगर प्रतिनिधि

कल रात एबी रोड पर हुई दुर्घटना के पीछे कारण शराब ही बताया गया है। गाड़ी पर भी वे बीयर पी रहे थे और कंटेनर में जा घुसे जिससे दो की मौत हो गई।

कल रात को आष्टा में रहने वाले विष्णु पिता विक्रम अपने जीजा फूलसिंह और चंदरसिंह के साथ बाइक (एमपी-41-बीबी, 1372) पर इंदौर की तरफ आ रह थे। एबी रोड पर टाटा मोटर्स के पास खड़े कंटेनर (एमपी-09 पीई-4135) में घुस गए, जिसमें फूलसिंह और फूलसिंह के फूफा चंदर की मौत हो गई, जबकि विष्णु घायल हो गया। शराब के नशे में वह इतना धुत्त था की कुछ बता नहीं पा रहा था। सिर्फ इतना बताया कि हम इंदौर जीजा के काम से आए थे और ढाबे पर शराब पीने के बाद खाना खाया था। पुलिस ने घटनास्थल से बीयर की बोतल भी बरामद की है। संभवत: शराब के नशे में ही यह दुर्घटना हुई है।

कंटेनर वाले की गलती-कल रात जो हादसा हुआ है, उसमें कंटेनर वाले की गलती भी सामने आई है। अंधेरे में गाड़ी खड़ी करने के बाद पीछे का एंडिकेटर चल नहीं रहा था। इसी कारण हादसा हो गया। अब पुलिस गाड़ी के ड्रायवर भी केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है, क्योंकि नियम यही है कि रात में गाड़ी खड़ी करने पर आने वाली गाड़ियों को संकेत के लिए एंडिकेटर चलाना जरूरी है।

Add comment

Security code
Refresh