Prabhat Kiran

Monday, Sep 06th

Last update:05:36:24 PM GMT

RSS
You are here: होम पेज इन्दौर ‘न्याय मिलने के बाद उठूंगी’

‘न्याय मिलने के बाद उठूंगी’

E-mail Print PDF

इंदौर : नगर प्रतिनिधि।

थाने में जब उसकी फरियाद नहीं सुनी, तो अपने मासूम से बच्चे को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। महिला का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वो यहां से नहीं उठेगी।

श्याम नगर निवासी गुड़िया बाई त्यागी ने आरोप लगाया कि हीरा नगर पुलिस उसके साथ हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला के पति रामभवन त्यागी रेलवे में टीसी हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदार सेवालाल यादव को मकान बनाने के लिए पचास हजार रुपए दिए थे। इन्हीं रुपयों को लेने गुड़िया बाई परसों सेवालाल के घर पहुंची। वहां उनमें कहा-सुनी हुई।

महिला का आरोप है कि कल सेवालाल उनकी पत्नी राजकुमार, बेटा विकास, बेटी शुभम और दो अन्य लोग उनके घर पहुंचे। इन लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की।

महिला जब हीरा नगर थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो एक घंटे तक उन्हें बिठाए रखा। उनके परिचित वकील महेन्द्र मौर्य जब थाने आए, तब कहीं जाकर उन्हें मेडिकल के लिए रवाना किया गया। जब वे मेडिकल कराकर लौटीं तो उन्हें पता चला कि उन्हीं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आज सुबह गुड़िया एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। पुलिस का कहना है कि महिला झूठी रिपोर्ट लिखा रही है।

Comments  

 
0 #1 Job In Designer 2010-07-24 10:48
I am Graphic Designer 5 year EX.
Naresh Jadhav
9893277092
Quote
 

Add comment

Security code
Refresh