Prabhat Kiran

Saturday, Sep 04th

Last update:05:36:24 PM GMT

RSS
You are here: होम पेज Section Blog

Example of Section Blog layout (FAQ section)

महेश्वर में निमाड़ उत्सव के दौरान नृत्य प्रस्तुत करतीं अभिनेत्री सुधा चंद्रन।

E-mail Print PDF

महेश्वर में निमाड़ उत्सव के दौरान नृत्य प्रस्तुत करतीं अभिनेत्री सुधा चंद्रन।

Last Updated on Wednesday, 04 November 2009 20:06

दबाव से टली तारीख- एक सप्ताह बाद चुनाव का ऐलान

E-mail Print PDF

>>    चुनाव आयुक्त एवी सिंह ऐलान करने ही गए थे
>>    नगर निगम और पालिकाओं के कामों का होता रहेगा शिलान्यास

मध्यप्रदेश के चुनाव आयुक्त आदित्य विजय सिंह ने कल मीडिया को बुलाया तो इसलिए ही था, ताकि नगर पालिका, निगमों और नगर पंचायतों के चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकें। इसके बावजूद तारीखों का ऐलान उन्होंने मु?यमंत्री के दबाव की वजह से नहीं किया।

भोपाल : नवीन जोशी। चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि मु?यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयुक्त आदित्य विजय सिंह को तारीख का ऐलान नहीं करने के लिए दबाव डाला, ताकि एक सप्ताह तक मंत्री, विधायक, पार्षद नए कामों को शुरू करने के लिए शिलान्यास कर सकें, जो काम पूरे हो गए हैं। उनका उद्‌घाटन कर सकें।

चुनाव आयुक्त तारीखों का ऐलान टाल गए। ऐलान एक सप्ताह बाद होगा। तब तक शिलान्यासों का दौर चलता रहेगा। मंत्री बाबूलाल गौर ने कल भोपाल के हमीदिया अस्पताल रोड का भूमि पूजन किया। यह एक करोड़ लागत से बनेगी।

भोपाल में पार्षद से लेकर विधायक तक सभी कुदाली चलाकर नए कामों के लिए शिलान्यास कर रहे हैं। 2 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच भोपाल में पचास जगह भूमि पूजन किए गए। कल ही दस जगह शिलान्यास किए गए। बिजली, पानी, सड़क, खरंजा निर्माण के कामों का भूमि पूजन किया गया। प्रदेशभर में इसी तरह शिलान्यास के पत्थर लगाए जा रहे हैं, ताकि वोटर को अपने पक्ष में किया जा सके।

राहुल गांधी के खिलाफ याचिका

E-mail Print PDF

कोच्चिं। कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला शुरू करने की मंजूरी मांगने संबंधी एक याचिका महाधिवक्ता के समक्ष पेश की गई है। पलक्कड़ निवासी  याचिकाकर्ता सी. कृष्णकुमार के अनुसार राहुल गांधी ने हाल की अपनी केरल यात्रा के दौरान तीन कॉलेजों के विद्यार्थियों से राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ (एनएसयू) और केरल विद्यार्थी संघ (केएसयू) में शामिल होने को कहा था। याचिकाकर्ता का कहना है कि राहुल का यह कदम केरल उच्च न्यायालय द्वारा कॉलेज परिसर में राजनीति को प्रतिबंधित करने संबंधी आदेश की अवमानना है।

एनटी रामाराव की भूमिका में शत्रुघ्न

E-mail Print PDF

नई दिल्ली। अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने रामगोपाल वर्मा की नई फिल्म ‘रक्त चरित्र’ में दिवंगत तेलुगू नेता एनटी रामाराव की भूमिका निभाने के लिए अपनी अलग पहचान वाली मूंछें मुंडा ली हैं। शायद यह पहला मौका होगा, जब यह अभिनेता बिना मूंछों के बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

आडवाणी ने कुर्सी नहीं छोड़ी तो ‘सम्मान’ जाएगा

E-mail Print PDF

-- कहा- सरसंघ चालक मोहन भागवत ने
-- मुख्यमंत्रियों में नंबर वन नरेंद्र मोदी
-- नंबर दो पर रमन सिंह
-- तीसरा नंबर शिवराज सिंह को

भोपाल : निप्र। ‘‘राहुल गांधी राजनीति और समाज में ऐसा ही अच्छा काम करते रहे तो संघ उनकी तारीफ करता रहेगा।’’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने संपादकों से बातचीत करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी नजर में नंबर-वन हैं। दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ के रमनसिंह और तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना अल्पसंख्यक मोर्चा नहीं बनाना चाहिए था। राम मंदिर के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए संघर्ष पुरुषार्थ का विषय है। मंदिर तो बनना ही चाहिए। भागवत ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी को अब अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। उन्हें विपक्ष के नेता बने रहने की बजाय भाजपा का मार्गदर्शक बन जाना चाहिए। अगर वे मार्गदर्शक नहीं बने तो उनका मान-सम्मान खत्म हो जाएगा।

शिवराज से बातचीत- भागवत ने संघ कार्यालय केशव कुटीर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से एक घंटे तक बातचीत की। प्रदेश और देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा होना बताया गया है।

Page 1 of 3

  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  3 
  •  Next 
  •  End 
  • »